मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले की विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को मतदान हुआ। बुदनी में छिटपुट तो विजयपुर में जमकर विवाद हुआ। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक विजयपुर और बुदनी में औसत 77.63% वोटिंग हुई। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विजयपुर में 77.85 और बुदनी में 77.32 फीसदी वोटिंग हुई। बताते चलें कि अब मतगणना 23 को होगी। विजयपुर में दिनभर तनाव का माहौल रहा।
विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत, कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को पुलिस को नजरबंद करना पड़ा। श्योपुर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को प्रशासन ने जिले की सीमा पर रोक दिया। नाराज वीडी श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर बांसरैया नाके के पास ही धरने पर बैठ गए।
मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले की विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को मतदान हुआ। बुदनी में छिटपुट तो विजयपुर में जमकर विवाद हुआ, लेकिन मतदाता उत्साह के साथ वोट करते दिखे