लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ऑफिस में पदस्थ IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 3 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है।
मध्य प्रदेश में IAS अफसरों का तबादला
1- IAS तरूण राठी- निर्वाचन आयोग में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थ IAS तरूण राठी को मंत्रालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2- IAS प्रमोद कुमार शुक्ला- उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
3- IAS निमिषा जायसवाल- उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी IAS निमिषा जायसवाल को भी उपसचिव बनाकर GAD पूल में पदस्थ किया गया है।
Comments (0)