MP NEWS - मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और भिंड जिले के लहार से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह को माइनर पैरालिसिस अटैक आया। जिससे उनके शरीर के दाहिने हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। (MP NEWS ) जानकारी के अनुसार, समय रहते उपचार लेने पर अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने गोविंद सिंह को आराम करने की सलाह दी हैं और अभी वह स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच आराम कर रहे हैं।
अभी गोविंद सिंह डाक्टरों की सलीह पर आराम कर रहे हैं
आपको बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद सिंह पिछले रविवार यानी की 23 अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र लहार दौरे पर थे। इस दौरान वो अपने क्षेत्र के भ्रमण पर थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें ग्वालियर लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह इलाज दिया। अभी वो डाक्टरों की सलीह पर आराम कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष का स्वास्थ्य अब ठीक है
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कुछ दिन पहले दांतों का उपचार कराया था। जिसको लेकर उन्होंने खून पतला करने वाली दवा लेना बंद कर दिया था। इस कारण ब्रेन में हल्का खून का थक्का जम गया। जिससे उनके शरीर के दाहिने हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। फिलहाल गोविंद सिंह अभी ग्वालियर स्थित निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जानकारी मिली हैं कि, नेता प्रतिपक्ष का स्वास्थ्य अब ठीक है। रूटीन चेक-अप और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Karnataka Election: कर्नाटक में पीएम मोदी का चुनावी दौरा, दो दिन में 6 जनसभा और 2 रोड शो
Comments (0)