CG NEWS :रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, बेटे तोशेस साय समेत परिवारजन मौजूद रहे। गौरतलब है कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय शिफ्ट हो जाएगें। खबर यह भी मिल रही है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री निवास में आना – जाना शुरू हो जाएगा।
Read More: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी बोले - परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण कांग्रेस की नियति/a>
Comments (0)