छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच कर रही NIA ने आज यानी की शुक्रवार को माओवादियों के इलाके में दबिश दी है। इस दौरान एजेंसी ने कैश सहित अन्य समान जब्त किया है। NIA की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि, NIA की टीम ने सीपीआई (माओवादी) कैडरों द्वारा बीजेपी नेता रतन दुबे की जघन्य हत्या की जांच के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी।