मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खंडवा जिले के पंधाना पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनको जीत के मंत्र दिए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि टिकट जिसे भी मिले, आप सब लोग मिलकर पार्टी के लिए काम करें और पार्टी को प्रचंड जीत दिलाए। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सुनाई।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे दौरे से बीजेपी बौखला गई है। चुनाव आते-आते कपड़े भी फाडे़गी और बाल भी खुजलाएगी। उन्हें पता चल गया कि इस बार उनका पत्ता इस बार साफ होने वाला है। वही कांग्रेस समेत 19 दलों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महिला राष्ट्रपति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सदन के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी के हाथों होना चाहिए।
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
Comments (0)