मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रिपोलिंग की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने वोट नहीं डालने दिया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि क्या पुलिस दबंग लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। पूर्व सीएम व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एमपी उपचुनाव को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- माननीय चुनाव आयोग एमपी के विजयपुर उपचुनाव के बूथ नंबर 195 का यह स्पष्ट प्रमाण है किस प्रकार कोरी समाज SC के सुशिक्षित परिवार को बीजेपी के दबंगों ने वोट डालने नहीं दिया। क्या इस बूथ पर आप रिपोलिंग के आदेश देंगे? इन दबंग लोगों के ख़िलाफ़ क्या पुलिस FIR दर्ज करेगी? क्या उन्हें गिरफ़्तार करेगी?
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रिपोलिंग की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने वोट नहीं डालने दिया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि क्या पुलिस दबंग लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।