प्रियंका गांधी वाड्रा आज जबलपुर में हैं। वे इस साल के अंत में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने आई हैं। प्रियंका ने सबसे पहले ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ 20 मिनट तक नर्मदा पूजन किया। उनके साथ PCC चीफ कमलनाथ समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता हैं।
थोड़ी देर में चुनावी सभा
प्रियंका गांधी कुछ देर में शहीद स्मारक ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगी। यहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंच चुके हैं। सभास्थल पर भी लोगों का आना शुरू हो गया है। सभा में शामिल लोगों को कमलनाथ और प्रियंका के स्टीकर लगी पानी की बोतलें दी गई हैं। कांग्रेस ने जबलपुर में तिराहों-चौराहों पर राम भक्त हनुमान की 30-30 फीट की गदा (प्रतीक के तौर पर) लगाई हैं।Read More: गर्मी के कारण एमपी, झारखंड, बिहार में स्कूल बंद,जानिए कब खुलेंगे स्कूल
ग्वारीघाट में नर्मदा जी की आरती के दौरान कमलनाथ भी प्रियंका गांधी के साथ रहे। विवेक तन्खा, लखन घनघोरिया और दूसरे कांग्रेस के सीनियर लीडर भी पहुंचे। हनुमान जी की वेशभूषा में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी प्रियंका गांधी के साथ नर्मदा जी की आरती की।
Comments (0)