कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है। (CM SHIVRAJ IN KARNATAKA)मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। सुबह 8:30 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक के बेलगावी के लिए होंगे रवाना।सुबह 11 बजे (CM SHIVRAJ IN KARNATAKA)कर्नाटक के जिला चिक्कोड़ी के हुक्केरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।दोपहर 2 बेलगावी जिले के गोकक में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। चुनावी जनसभा को भी सीएम शिवराज संबोधित करेंगे।शाम 4 बजे बेलगावी जिले के ही रामदुर्गा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।रात्रि 8 बजे राजधानी भोपाल सीएम शिवराज लौटेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में बैंगलोर पहुंचे है। कर्नाटक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान वीडी शर्मा ने कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को आतंकवादियों का समर्थक बताया। बैंगलोर मे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा -पीएफआई जिस पर प्रतिबंध लगा है यहां के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम उन्हें वापस लेकर आएंगे। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद का समर्थन करना या फिर तुष्टिकरण की नीति पर वोट बैंक के लिए धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की बात करना, कांग्रेस केवल यहीं तक सीमित रह गई है। इसी का परिणाम है पूरे भारत में आज कांग्रेस आतंकवाद और आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों के साथ खड़ी होती दिखती है।
वही वीडी शर्मा ने कहा- चाहे वे राहुल गांधी हों या फिर, यहां के नेता डीके शिवकुमार हों। मध्य प्रदेश के अंदर दिग्विजय सिंह जैसे लोग, इन्हीं आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।
बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।
READ MORE :MP NEWS : कमलनाथ बोले राज्य की जनता शिवराज सिंह को कहने वाली है “बाय”
Comments (0)