MP NEWS - गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का NIA की छापेमारी को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, राज्य को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा गृहमंत्री ने कहा कि, मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। (MP NEWS) हमें किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
PFI के फिर से एक्टिव होने की खबर है
आपको बता दें कि, देश में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने एक बार फिर एक्शन लिया है। NIA ने PFI के मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। जानकारी मिल रही है कि, PFI के फिर से एक्टिव होने की खबर है, ओवर ग्राउंड वर्कर एक बार फिर देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो रहे हैं।
पिछले साल केंद्र सरकार ने लगाया था PFI पर प्रतिबंध
गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर में अधिसूचना जारी पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई पर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठन से संबंध रखने, आतंकी फंडिंग व हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप हैं।
दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं न किसी की जान हैं
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पत्थरबाजी वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। गृहमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं न किसी की जान हैं। उन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह पुलिस, कानून, संविधान सब पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तान में हो रहे हाहाकार से परेशान हैं।
ये भी पढ़ें - PFI के खिलाफ NIA का एक्शन, पंजाब, यूपी-बिहार समेत इन ठिकानों पर की छापेमारी
ये भी पढ़ें - PM Modi आज देश को देंगे पहली Water Metro की सौगात, किराया और सुविधाएं जानकर हो जाएंगे हैरान
Comments (0)