CG News :कोरबा वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक किस कदर बढ़ गया है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गजराजों को खदेड़ने किसानों को अब अपने खेतों को आग के हवाले करना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल में केंदई रेंज के पचरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने अपने खेत में मौजूद पलारी में आग लगा दी ताकी हाथी उनके घरों तक न पहुंच पाए। इस इलाके में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
CG