मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी लोक सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। देवी लोक महोत्सव के 31 मई के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। सीएम शिवराज मंत्री और विधायकों के साथ देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। समारोह में एक लाख से अधिक नागरिकों के शामिल होंने की सभावना जताई जा रही है।
कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
देवीलोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहला पुरूस्कार 25 हजार, दूसरा 21 हजार, तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपए और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कलश और पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 25 हजार, दूसरा पुरस्कार 21 हजार, तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपए और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, मिट्टी के दीये सजाओ प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 25 हजार, दूसरा 21 हजार, तीसरा 11 हजार रुपए और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
भजन प्रतियोगिता का आयोजन
देवी लोक महोत्सव में 30 मई को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विशाल लंगडी भजन प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों में से प्रथम स्थान पर आने वाली मंडली को एक लाख 51 हजार, दूसरी मंडली को एक लाख रुपए और तीसरी मंडली को 51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
कलश यात्रा
देवी लोक महोत्सव में 31 मई को माताजी की चुनरी, शिला, कलश यात्रा निकाली जाएगी। वैदिक रीति से स्वस्ति वाचन, मंत्रोच्चार होगा। भूमि पूजन, शिला पूजन कार्यक्रम के बाद देवी लोक मंदिर के स्वरुप पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी के बाद प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में धर्म गुरुओं और कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा।
Comments (0)