Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) में राजभवन में अखंडता का उत्सव संस्कृति समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल शामिल हुए। बता दें कि ये कार्यक्रम गुजरात और महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किया गया।
पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया: CM
सीएम शिवराज ने (Bhopal) कहा हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल प्रधानमंत्री ने भी, एक भारत और श्रेष्ठ भारत के मंत्र को पूरे देश में साकार किया है। इसी भावना के अनुरूप आज महाराष्ट्र और गुजरात दिवस है, यह केवल महाराष्ट्र के लिए नहीं है यह केवल गुजरात के लिए नहीं है। यह पूरे देश के लिए है यह हम सब के लिए है।इसलिए दोनों राज्यों के दिवस के इस अवसर पर दोनों राज्यों की स्थापना हुई, गुजरात, महाराष्ट्र अस्तित्व में आए।
दोनों राज्यों को स्थापाना दिवस की दी शुभकामना
सीएम शिवराज ने कहा कि सांस्कृतिक रूप में तो हजारों साल पहले से हैं लेकिन राज्य के रूप में मैं दोनों राज्य की महान जनता को मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। बहुत-बहुत बधाइयां देता हूं।
"गुजरात की धरती पर जन्म लिया नरेंद्र भाई मोदी…."
सीएम ने आगे कहा कि आज मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व है गुजरात की धरती पर जन्म लिया नरेंद्र भाई मोदी ने और देश के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाने का चमत्कार किया। एक व्यक्ति नहीं एक संस्था है वो कितनी दिशाओं में काम करते हैं।
कल आपने मन की बात सुनी होगी कोई प्रधानमंत्री ऐसा हुआ है जो हर महीने देश में जो अनसीन हीरो हैं जो दिखते नहीं है, उनके अच्छे कामों को सामने लाकर उनको प्रतिष्ठित करने का काम करें। भूरी बाई जैसी कलाकार हमारी कौन ढूंढ कर लाया और उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया।
Written By- Shoaib Khan
Read More- MP NEWS: दिग्विजय सिंह ने कहा – MP की BJP सरकार ने प्रशासन का व्यवसायीकरण किया
Comments (0)