भोपाल, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन चुनाव के दौरान अजब—गजब मामले सामने आ रहे हैं। पहले बूथ अध्यक्षों को चुना गया, इसके बाद 1 से 15 दिसंबर तक 1300 मंडलों में अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि चुने गए। संगठनात्मक रूप से मध्यप्रदेश में 60 जिलों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद कई जगहों पर विवाद होने लगा है। विवाद की वजह झूठी उम्र है।
मध्य प्रदेश में मंडल अध्यक्ष के चुनावों में धांधली की खबरें सामने आ रही हैं। बीजेपी को लगभग 100 शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद पार्टी ने एक्शन लिया है। शिकायतें मिलने के बाद पार्टी ने 18 जगहों पर चुनाव रद्द कर दिए हैं।
Comments (0)