भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान (KAILASH VIJAYVARGIYA)सामने आया है। विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे यह कहने में कोई(KAILASH VIJAYVARGIYA) संकोच नहीं है कि आज की तारीख में मध्यप्रदेश में बीजेपी को कांग्रेस नहीं हरा सकती। कांग्रेस में दम नहीं कि वह भाजपा को हरा सके। हां, यदि हमने संगठन की गलतियां ठीक नहीं कीं तो भाजपा ही भाजपा को हरा सकती है। यह बात सही है कि हममें कुछ कमियां हैं, पर हम उनको ठीक कर रहे हैं।
मालवा-निमाड़ को देखेंगे
आगे विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में वे मालवा-निमाड़ को देखेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में मालवा और निमाड़ में अधिकांश सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, भाजपा नेता विजयवर्गीय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, भंवरसिंह शेखावत, पूर्व मंत्री दीपक जोशी में संगठन को लेकर असंतोष पनप चुका है।
नाराज दीपक जोशी को मनाने आए प्रदेश प्रभारी
दीपक जोशी तो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की तैयारी कर चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनको मनाने में लगे हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार देर रात भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव दिल्ली से भोपाल होते हुए इंदौर आए। उन्होंने जोशी को पार्टी कार्यालय पर बुलाकर बंद कमरे में चर्चा की। यह चर्चा काफी देर तक चलती रही। जोशी ने अपनी नाराजगी से जुड़ी कई बातें रखीं, लेकिन चर्चा कितनी सार्थक रही और जोशी को मनाने में कितने संगठन कितना सफल हो पाता है, यह आगे पता चलेगा।
READ MORE:Rajasthan के सवाईमानसिंह अस्पताल में डॉक्टर्स ने किया कमाल, नागपुर के शख्स की बढ़ा दी हाइट
Comments (0)