26 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि, पीएम 24 घंटे देश और समाज की प्रगति के बारे में सोचते हैं। पीएम मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। पीएम मोदी के बदौलत पूरी दुनिया में आज भारत की जय-जय हो रही है। बता दें कि, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पीएम मोदी दुनिया में लोकप्रिय है
सीएम शिवराज सिंह ने आगे पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित और आत्म विश्वास से भारत भर गया है। माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति कहते है कि, पीएम मोदी दुनिया में लोकप्रिय है। जनधन खाते, DVT के अधिकार बने। मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के काम चल रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, मध्यप्रदेश में 5 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को राशन मिल रहा है। 38 लाख से ज्यादा शहरी लोगों को मकान दिया जा चुका है। 87 लाख लोगों के यहां नल लग चुके हैं। सड़कों के विकास के लिए 52 हजार 600 करोड़ से ज्यादा आवंटित किए जा चुके हैं।भारत में विकास पीएम मोदी ने किया - वीडी
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, देश के अंदर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हुए हैं। भारत में विकास का काम संकल्प के साथ पीएम मोदी ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, गुड गवर्नेंस का काम जमीन पर उतारने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान और भरोसा दुनिया में बढ़ा है।Read More: MP विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी दावा, बोले - इतनी सीटें जीतेंगे
Comments (0)