MP NEWS - मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी 4 से 14 मई तक बूथ को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि, पीएम मोदी के मन की बात के 100 वे एपिसोड कार्यक्रम प्रदेश के 64 हजार बूथों के 25 हजार स्थानों पर प्रसारण किया जाएगा। ( MP NEWS ) अलग अलग क्षेत्रों के लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
बैठक में सीएम के साथ प्रदेश प्रभारी भी शामिल होगे
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज शाम को होने वाली बैठक को लेकर बताया कि, सभी सांसद, विधायक की बैठक आज शाम को रखी गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव भी शामिल होंगे। उन्होंने आगे पत्रकारों को बताया कि, बैठक में संगठनात्मक कामकाज को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पूर्व में जो कार्यक्रम चल रहे थे उनकी समीक्षा भी होगी।
क्षेत्रों में सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को सफल बनाएंगे
वीडी शर्मा ने आगे बोलते हुए कहा कि, प्रदेश नेतृत्व सांसद विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा करेगा। अपने क्षेत्रों में सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक कई कार्यक्रम होंगे। वहीं दिग्विजय सिंह पर मानहानि का आरोप तय होने के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि, पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है इस बार ज्यादा चर्चा नही करना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें - MP NEWS : दिग्विजय ने खुद को BJP और RSS के लिए बताया कोरोना, सीएम और गृहमंत्री ने उन पर कसा तंज
Comments (0)