विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी कांग्रेस ने माइंड गेम खेलते हुए बड़ा दावा किया। कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और RSS के अंदरूनी सर्वे के अलावा विभिन्न मीडिया द्वारा कराए गए सर्वे में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 60 से भी कम सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
कांग्रेस का बड़ा दावा
एमपी कांग्रेस ने कहा कि, मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 18 सालों की देनदारियां और शिवराज सरकार की कई अधूरी घोषणाएं हैं, जो गंभीर सत्ता विरोधी लहर का रूप ले चुकी है। वहीं आगे कांग्रेस ने कहा कि, 2023 में RSS के सर्वे में बीजेपी को 103 सीटें मिलती दिखाई गई थीं। मार्च 2023 में इंटेलिजेंस के गोपनीय सर्वे में बीजेपी को 80 से कम सीटें मिलती बताई जा रही हैं।कांग्रेस सरकार बनी तो महाकाल दर्शन फ्री
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महाकाल दर्शन फ्री कराए जाएंगे। वर्तमान में महाकाल दर्शन, स्पर्श करने और एक लोटा जल चढ़ाने के नाम पर 750 रुपए, वीआईपी दर्शन के 250 और भस्मारती में शामिल होने के लिए 200 रुपए चुकाना पड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार बनने पर यह सारे शुल्क हटा दिए जाएंगे। जयवर्धन सिंह ने कहा कि, राज्य में सरकार बनते ही महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।Read More: 13 जून को दिग्विजय सिंह के गढ़ में राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, अन्नदाताओं को देंगे कई सौगात
Comments (0)