मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही हैं। मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस ने आपना प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में दौरे कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। वहीं कांग्रेस सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं।
MP में भी बजरंगबली का गदा चलेगी
इस क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश के सागर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज भरे अंदाज में निशाना साधते हुए कहा है कि, कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी बजरंगबली का गदा चलेगी और भ्रष्टाचारियों का यहां भी सफाया होगा।MP में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने आगे कहा कि, मप्र में भगवान के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यह देश में पहली बार देखा जा रहा है। उन्होंने आगे शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन को सरकार थी और मप्र में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है। अब भगवान बजरंगवली प्रदेश की जनता को न्याय दिलाएंगे।Read More: MP के सीएम शिवराज सिंह का दिखा अलग अंदाज, बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन और क्रिकेट
Comments (0)