मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। जिसे लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता प्रदेश दौरे पर हैं। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह खंडवा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कहा कि, सबको बोलने दो, रातभर बोलो, कांग्रेस जाए भाड़ में। उधर, डिंडोरी में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।
दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस जाए भाड़ में
मध्य प्रदेश के खंडवा में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व CM दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदल सिंह ने कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय के बोलने के दौरान विरोध जता दिया। आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव में कुंदन मालवीय प्रत्याशी रहे है। हंगामे के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कह दिया कि, सबको बोलने दो, रातभर बोलो, कांग्रेस जाए भाड़ में।डिंडोरी कांग्रेस को बड़ा झटका
वहीं मध्य प्रदेश के डिंडोरी में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष, NSUIअध्यक्ष ने भी कांग्रेस छोड़ दी। आपको बता दें कि, उन्होंने इसकी जानकारी एक प्रेस कांन्फ्रेंस के जरिए दी हैं। बताया गया कि, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी के समर्थन में यह इस्तीफा दिया गया है। यह सभी अशोक पड़वार को बनाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नाराज थे।Read More: NCP सांसद सुप्रिया सुले ने नई संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को बताया अधूरा...
Comments (0)