मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मिश्रा ने प्रियंका गांधी के एमपी दौरे और कांग्रेस की घोषणाओं पर कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को तन्खा नहीं दे पा रही है। प्रियंका एमपी में कह रही थी कि, हमारी सरकारों को देखें। वे झूठी घोषणाएं करते हैं। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिग्विजय सरकार को निगम बोर्ड गिरवी रखना पड़ा था। कमलनाथ खजाना खाली होने का रोना रोते रहे, मैनेजमेंट शिवराज सरकार की तरह होना चाहिए।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।
Comments (0)