अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री जी ने सस्ते गैस सिलेंडर का जो उपहार महिलाओं को दिया है, वह सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए भी खुशहाली की सौगात है, मध्य प्रदेश के करोड़ों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करता हूं" ये बात आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान देते हुए कही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला दिवस के अवसर पर गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कमी करने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका आभार माना है।