प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर से बिगड़ सकती हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फिर से अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार यानी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वो 30 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस आंदोलन में प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के डेढ़ लाख कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि, सरकार ने उनकी मांगों को मान कर आंदोलन खत्म कराया था, लेकिन अब वित्त विभाग उनकी मांगों को पूरा करने में अटकलें लगा रहा है। इसलिए उन्होंने अब दोबारा आंदोलन का रास्ता चुनने मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों ने बताया कि 29 मई को आंशिक काम बंद करेंगे और 30 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।
प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर से बिगड़ सकती हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फिर से अपनी मांगों को लेकर
Comments (0)