MP News - मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होना हैं। इससे पहले ही प्रदेश में दलबदल का खेल देखने को मिलने लगा हैं। अब इसी कड़ी में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। ( MP News ) पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने अटकले तेज हो गई है।
कांग्रेस पार्टी दीपक जोशी का पूरा ख्याल रखेगी
वहीं जोशी के कांग्रेस में आने की अटकलों पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी दीपक जोशी का पूरा ख्याल रखेगी। जिस व्यक्ति के पिता ने पार्टी को सींचा और आज इस लायक बनाया की वो सत्ता में है। उसका अपमान हो रहा है।
बीजेपी के और भी नेता हमारे टच में हैं - गोविंद सिंह
कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, बीजेपी के और भी नेता हमारे टच में हैं। पार्टी छोड़ कर गए थे, उसमें कुछ विधायक भी मेरे संपर्क में है। पार्टी से नाराज चल रहे बीजेपी के पूर्व मंत्रियों का कांग्रेस का दामन थामने को लेकर अटकलों पर उन्होंने कहा कि, वह लोग भी हमारे संपर्क में हैं। उनकी कुछ डिमांड है। उसके बारे में मैंने कमलनाथ जी को बता दिया है। वह चर्चा करेंगे।
BJP को कहीं सफलता मिल नहीं रही
डॉक्टर गोविंद सिंह ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को कहीं सफलता मिल नहीं रही। अभी अभियान में गए थे, तो उनको काले झंडे भी दिखाए गए थे। सहायकों की कोई सुनने को तैयार नहीं है। जनता का जनमानस उनके ख़िलाफ़ हो चुका है। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने हर वर्ग को शोषण और भ्रष्टाचार के गर्त में डाल दिया है। ऐसा विजय संकल्प अपना मन भरने के लिए करें। पैसा इकट्ठा करते हैं। अनाप-शनाप ख़र्च करते हैं।
Comments (0)