MP News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (bjp) में आज ग्वालियर चंबल के सत्यनारायण सकवार (Satyanarayan Sakwar) ने भाजपा जॉइन की है। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि, देश में कौन है, गांधी परिवार कांग्रेस एक परिवार से चलने वाली पार्टी है, सत्यनारायण सखवार की पीड़ा जायज है, जो पार्टी बाबा साहब अंबेडकर को हरा सकते हैं वो सखवार को भी हरा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सखवार ने कहा है कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में वो भाजपा में काम करना चाहते हैं क्योंकि भाजपा गरीब के लिए काम करती है।
कांग्रेस हमेशा ही हिंदुत्व पर हमला करते हैं
वहीं कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि, जाकिर नायक से लेकर जितने भी देशद्रोही है संगठनों के लिए काम करने वाले जो लोग हैं मैं यह पूछना चाहता हूं इनके पीछे कौन है। इनको कौन समर्थन करता है, यह समाज के खिलाफ हिंदुत्व पर आक्रमण करने का काम करते हैं, इनको समर्थन देने वाली ताकत कांग्रेस के जींस में हैं, अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करना है तो हिंदुत्व पर हमला करते हैं, इस प्रकार का दोगला चरित्र भारत में कहीं और नहीं मिलेगा, हिंदुत्व पर हमला करते हैं और सनातन की बात करते हैं। दिग्विजय सिंह हिंदुत्व की परिभाषा लोगों को बताते हैं।
वीडी शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो राम को हमेशा नकारते रहे जो राम पर हमेशा आक्रमण करते रहे, देश पर आक्रमण करने वालों को समर्थन करते रहे और आज बजरंगबली की बात करने लगे। कल भी मैंने कहा था दिग्विजय सिंह जी 2018 में जिस प्रकार से आपने एमपी को डुबोया था उसकी पीड़ा आज तक एमपी की जनता के दिल से नहीं गई है।
Comments (0)