भाजपा द्वारा ग्वालियर लोकसभा सीट से भारत सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भारत सिंह कुशवाहा रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गोली चल गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है, पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है आपको बता दें की पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को भाजपा ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे थे। यहां पर पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने के बाद उनके कार्यकर्ता जोरदार स्वागत कर रहे थे। इस दौरान धर्मेंद्र गुर्जर और रुस्तम गुर्जर नामक दो व्यक्तियों में विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट हुई और रुस्तम ने पिस्टल निकाली और धर्मेंद्र पर फायर कर दिया
बीच बाजार अचानक गोली चलने से हड़कंप पहुंच गया। सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और उस से पिस्टल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भाजपा द्वारा ग्वालियर लोकसभा सीट से भारत सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
Comments (0)