MP Politics: मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी चाहे तो वे गुना लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार है।
सिंधिया के गढ़ से चुनावी मैदान में उतरने की जताई इच्छा
गुना को ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है और दिग्जविजय सिंह ने सिंधिया के गढ़ से चुनावी मैदान (MP Politics) में उतरने की इच्छा जताई है। वहीं कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के किले को भेदने की तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।
Read More: 18 मई को इंदौर में होगी यू-20 की बैठक ! महापौर, अधिकारी होंगे शामिल
दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर कसा था तंज
दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर है। हाल ही में कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर उन्होंने एक सवाल के जवाब में सिंधिया पर तंज कसा था। पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया था कि क्या कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चलेगा तो इसका जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कर्नाटक में ऐसा नहीं होगा क्योंकि वहां कोई सिंधिया नहीं है, वहां मजबूत कांग्रेसी हैं।
Read More: वीडी शर्मा ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना…
Comments (0)