एमपी की सियासत में अब नेताओं का सियासी समीकरण भी बदल गया है। लगातार कांग्रेस को झटके लग रहे हैं। एक के बाद एक बड़े नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। हाल ही में इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने भी देश की सबसे पुरानी पार्टी का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, विपक्ष के नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।