CG News :मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में किया विकास कार्यों का लोकार्पण। रायगढ़ जिले को मिली 465 करोड़ रूपए की सौगात। इसके साथ ही सीएम ने और भी कई बड़े कार्यो का किया लोकार्पण और दी बड़ी सौगाते। रायगढ़ के धरमजयगढ़ एवं पुसौर में बने हमर लैब का सीएम ने लोकार्पण किया है। जिला ग्रन्थालय के उन्नयन कार्य का भी हुआ लोकार्पण।
जिला चिकित्सालय में धनवंतरी जेनेरिक दवा दुकान का भी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री युवा केंद्र, घरघोड़ा के उन्नयन हेतु लोकार्पित परिसर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा स्टाल का अवलोकन किया।
इस अवसर पर आमंत्रित विदेशी एवं अंतराज्यीय कलाकारों का मार्च पास्ट होगा। शाम 4.30 से 5 बजे तक कम्बोडिया विदेशी दल की प्रस्तुति होगी। शाम 5.15 से 7.30 बजे तक अंतर्राज्जीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता होगी जिसमें उत्तराखंड, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ की टीमें भाग लेंगी। रात्रि 7.30 से 9 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (इंडियन आइडल) सण्मुख प्रिया भजन संध्या की प्रस्तुति देंगी एवं रात्रि 9 से 10.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (सारेगामा फेम) शरद शर्मा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।
Comments (0)