भोपाल कांग्रेस कार्यालय में आज नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल हुए। इस दौरान कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी और राज्य की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, हमारे गांव प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार है। गांव से लेकर वल्लभ भवन तक भ्रष्टाचार है। मानदेय की चिंता मत करना, आप ग्राम रक्षक हैं और कमलनाथ आपका। उन्होंने आगे राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सरकार ने लाखों करोड़ों का कर्ज लिया, लेकिन आपको क्या मिला। नौजवान के हाथों में काम नहीं है, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।
हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है
पीसीसी चीफ ने इस दौरान कहा कि, कृषि क्षेत्र की चिंता भी मुझे है, हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। हमें 11 महीने काम करने का मौका मिला, नीति और नियत का परिचय दिया। किसानों से गांव शहर के बाजार चलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आज खाद बीज के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। हमने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी है, लेकिन आज बिजली आये न आये बिल जरूर आता है।भाजपा से झूठ भी शर्मा जाता है - कमलनाथ
कमलनाथ ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, मणिपुर में आदिवासियों गैर अदिवासियों के बीच हिंसा चल रहा है। तमिलनाडु हिंदी का विवाद, पंजाब में खालिस्तानी इस सबके लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा अब फर्जी, गुमराह करने का काम कर रही है। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। भाजपा से झूठ भी शर्मा जाता है। पीसीसी चीफ ने आगे शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, 5 महीने पहले यह बड़ी बड़ी घोषणा करेंगे, मैं घोषणा नहीं करता, काम करता हूं, लेकिन आपको वर्दी और मानदेय मिलना चाहिए।Read More: लव जिहाद पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा - केवल संस्कार ही बचा सकते है बेटियों को
Comments (0)