बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता अपनी पूरी ताकत लगाते हुए नजर आ रहे हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) भी आज कर्नाटक के चुनावी दौरे पर हैं। आपको बता दें कि तीन विधानसभा सीटों पर सीएम प्रचार करने पहुँचे है।
- चिक्कोडी जिले की हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी निखिल कट्टी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
- बेलगावी की रामदुर्गा विधानसभा से प्रत्याशी चिक्कारेवन्ना के पक्ष में जनसभा
- बेलगावी जिले की गोकक सीट से प्रत्याशी रमेश जारकीहोली के पक्ष में जनसभा
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा- मेरे बहनों और भाइयों कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की बात करती है। कांग्रेस की पहचान है..! 3C - करप्शन, क्राइम और कमीशन
वहीं उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान है कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, स्वच्छता भारतीय जनता पार्टी की पहचान है डेवलपमेंट, विकास। देखिए! कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में कितना अंतर है।
बीजेपी ने कर्नाटक के विकास के बनाए नए रिकॉर्ड
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार (CM Shivraj) करप्शन और क्राइम की सरकार लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, कर्नाटक में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में सिंचाई की व्यवस्था कर रही है। डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम कर रही है।
"यह डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 6 हजार रुपए हर साल किसानों को देते हैं। तो बोम्मई जी भी 4 हजार रूपए हर साल किसानों के खाते में डालते हैं। किसान सम्मान निधि देने का काम करते हैं।"
"मेरे किसान बहनों और भाइयों, जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होने किसान सम्मान निधि के नाम तक नहीं भेजे थे ताकि किसानों को पैसा न मिल सके। कांग्रेस रोकती है। भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आगे बढ़ती है।"
कांग्रेस धीरे-धीरे सारे देश से खत्म हो रही है: सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि- "कांग्रेस तो खुद भ्रमित है देखो एक बात मैं कहना चाहता हूं "महात्मा गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कांग्रेस को भंग कर दो।" क्योंकि कांग्रेस देश को आजाद कराने के लिए थी। लेकिन महात्मा गांधी की बात नेहरू जी ने नहीं मानी लेकिन राहुल गांधी जी ने महात्मा गांधी जी की बात मानी और संकल्प ले लिया कि वो कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे। कांग्रेस धीरे - धीरे सारे देश से खत्म हो रही है। कहीं कांग्रेस का कोई अस्तित्व रह नहीं गया है।"
Written By- Shoaib Khan
Read More- TS Singh Deo: जानें क्यों टीएस सिंह देव ने ऐसा कहा कि, मैंने कभी न हां कहा और न कभी न
Comments (0)