भोपाल, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी होने का असर एक दो दिन में मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड का दौर आ सकता है। दरअसल, भारत के पहाड़ों पर मंगलवार से बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके चलते उत्तर की ओर से आई सूखी और बर्फीली हवाओं की वजह से कई एमपी के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी भोपाल में इसका प्रभाव नहीं दिखा है।
मध्य प्रदेश के मौसम में कश्मीर में पड़ने वाली बर्फबारी का असर दिखने वाला है। प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ सकती है। उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते एमपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।