एमपी में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं में बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के राज्य में 12 सीट जीतने के दावे पर भारतीय जनता पार्टी ने पटलवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कमलनाथ को इस उम्र में मजाक सूझ रहा है। आपको मध्य प्रदेश की जनता ने नकारा नहीं, आपको रवाना कर दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कमलनाथ को इस उम्र में मजाक सूझ रहा है। आपको मध्य प्रदेश की जनता ने नकारा नहीं, आपको रवाना कर दिया है।