मध्य प्रदेश की जेलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जेल मुख्यालय ने धनतेरस, दीपावली और भाईदूज को लेकर अलर्ट जारी किया है। जेल में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। जेल अधीक्षकों को जेल परिसर में रहने का आदेश जारी किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना पर जेल अधीक्षक जिम्मेदार होंगे।
रखनी होगी ज्यादा सावधानी
जेल मुख्यालय ने 29, 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को अतिरिक्त सावधानी रखने की बात कही है। बारीकी से औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया कि दिनांक 29.10.2024 को धनतेरस, दिनांक 31.10.2024 को दीपावली और दिनांक 03.11.2024 को भाईदूज के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जेलो में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जेल मुख्यालय स्तर से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था के सुद्धीकरण यावत समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश की किसी भी जैल पर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। मुलाकात के दौरान किन्ही भी परिस्थितियां में कोई प्रतिबंधित सामग्री बंदियों एवं बैरकों तक न पहुंचे जिसके लिए गहन तलाशी अभियान चलाएं, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी घटना की स्थिती में जेल अधीक्षक जिम्मेदार होंगे
दिनांक 28.10.2024 में दिनांक 04.11.2024 तक रात में जेलों में जिम्मेदार अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे और सभी ड्यूटीरत प्रहरियों को राजग रखा जाए। जेल अधीक्षक/उप जेल अधीक्षक समय-समय पर जेल का आकस्मिक भ्रमण भी करें। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को अवकाश पर न छोड़ा जाए। उक्त अवधि में सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने मुख्यालय में ही उपस्थित रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए जेल अधीक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Comments (0)