Ajay Singh: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में बीजेपी-कांग्रेस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसके अलावा कई दल अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए है। सभी चुनाव की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। तो वहीं नेताओं की बयानवाजी और पलटवार का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह (Ajay Singh) का बड़ा बयान सामने आया है।
चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा
कांग्रेस के वरिषेठ नेता अजय सिंह ने कहा कि पिछली बार सरकार गिराने वालो को इस बार के चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा। प्रायश्चित करने के लिए वे कांग्रेस में आ सकते है। अजय सिंह ने आगे चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे को चंबल में आजमा लें क्या होता है पता चला जाएगा। कांग्रेस की 2018 से बेहतर स्थिति है। इस बार खुले मन से जनता भी कह रही है कांग्रेस की सरकार आएगी। जनता शिवराज जी को देख देखकर थक गई है।
खरीद फरोख्त करके सरकार गिराई गई
अजय सिंह ने आगे कहा कि, जहां भी खरीद फरोख्त करके सरकार गिराई गई है, वहां बड़ी ताकत से कांग्रेस आई है। कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया जी के जाने के बाद से आजाद फील कर रहे है। सिंधिया ट्रस्ट की जमीनों के मामले में अजय सिंह ने कहा कि कितनी संपत्ति चाहिए किसी व्यक्ति को ये तो भगवान जाने।
Comments (0)