राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है। आज यानी की बुधवार को मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पांचवां और आखिरी दिन है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा बड़नगर से धार जिले के बदनावर पहुंचेगी। इसी बीच बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं।
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, हम लोग सनातन प्रवृति के लोग हैं हिंदू समाज में सबकी जाति और वर्ग का कोई उलेख नहीं होता।