कर्नाटक जीत से उत्साहित कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में जीत की रणनीति बना रही है। इसी क्रम में एमपी की राजधानी भोपाल आए Aicc मीडिया विभाग के प्रचार प्रभारी पवन खेड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान इन दोनों नेता ने कहा कि, जनता के मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनावी मैदान में होगी।
कर्नाटक में BJP को 65 सीटें भी कैसे मिली EVM से शिकायत है
Aicc मीडिया विभाग के प्रचार प्रभारी पवन खेड़ा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी ने लोगों से संवाद किया। जनता की समस्याएं जानी थी, जो मुद्दे सामने आए, उनमें किसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी कभी भी चुनाव नहीं लड़ सकती। उन्होंने आगे कहा कि, कर्नाटक में हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। एक बार फिर कांग्रेस ने evm पर सवाल उठाते हुए कहा कि, हम तो कहते है कि, भारतीय जनता पार्टी को 65 सीटें भी कैसे मिली evm से शिकायत है।
बीजेपी लोगों को लड़वाने वाले मुद्दे लेकर आती है
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी मुद्दों से भटक कर चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी। चुनाव में हमेशा ही बीजेपी लोगों को लड़वाने वाले मुद्दे लेकर आती है। बीजेपी के पास बताने को कुछ नहीं छिपाने के लिए बहुत कुछ है, इसलिए मुद्दों से हटकर चुनाव लड़ते है। उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में मुद्दे क्लियर है जनता के मुद्दे है। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, कर्नाटक की जीत ने साफ कर दिया कि, जनता कह रही है हमारे मुद्दों की बात करिए। कर्नाटक ने साफ किया जनता सब सहती है सिवाए अहंकार के, इनका अहंकार कर्नाटक की जनता ने तोड़ दिया। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।
written By- DURGESH VISHWAKARMA
Comments (0)