CG NEWS - ईडी छापे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया हैं। ( CG NEWS ) उन्होंने कहा कि, ईडी छापे में अब तक क्या कुछ मिला नहीं बताया गया। ईडी ने अब तक कोई ब्यौरा नहीं दिया हैं। वहीं आगे सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ईडी के खिलाफ बहुत सी शिकायतें मिली है। ईडी ने प्रताड़ित करने का काम किया। ईडी धमकी और दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवा रही है।
बीजेपी के एजेंट के रूप में ईडी काम कर रही है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, कोयला में 500 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया। अब शराब पर 2000 करोड़ का आरोप लगाया है। ईडी के सारे आरोप झूठे हैं। भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में ईडी काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार या हमारी पार्टी ऐसे झूठे आरोप से डरने वाली नहीं। ईडी षडयंत्र कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। डॉ. रमन सिंह की टीम पूरी तरह से साजिश में लगी हुई है।
बजरंगबली भ्रष्टाचारियों के ऊपर गदा जरूर मारेंगे
सीएम भूपेश ने आगे बोलते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व में वृद्धि हुई है। राज्य की जनता छत्तीसगढ़ सरकार के साथ है। हमारी सरकार में किसानों, मजदूरों , युवाओं, महिलाओं का भला हुआ है। वहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बजरंगबली भ्रष्टाचारियों के ऊपर गदा जरूर मारेंगे।
द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर ये कहा सीएम ने...
वहीं द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरोज पांडेय केंद्र सरकार से कहकर पूरे देश में टैक्स फ्री करा दें। कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने मैंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को आमंत्रित किया था। भाजपा का एक भी विधायक फिल्म देखने नहीं पहुंचा था। सरोज पांडेय को डॉ. रमन सिंह को फिल्म दिखाने ले जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - MP NEWS : चुनावी साल में PCC चीफ कमलनाथ का महिलाओं को तोहफा, राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो मिलेंगे कई लाभ
Comments (0)