लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं 5 सीटें अभी होल्ड पर हैं। इन सीटों पर राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया, दुर्ग से राजेंद्र साहू और कोरबा से ज्योत्सना महंत के नाम पर मुहर लगी है।
भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। अब बस कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट का सियासी गलियारों में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में आज सीईसी की बैठक में 39 सीटों का ऐलान कर दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ से 11 लोकसभा सीटों में से 6 सीट पर नाम फाइनल कर दिया गया हैं। 5 सीटों के पैनल पर अभी चर्चा होनी बाकी है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है