रायपुर के शंकर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मजदूरों को बड़ी सौगात दी है। मंत्री ने इस दौरान घोषणा की है कि प्रदेश के सभी जिलों में दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। इसी के साथ ही श्रमिकों के बच्चों को श्रम कल्याण मंडल की ओर से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
इसी के साथ ही इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने प्रदेश के 66 हज़ार से ज्यादा श्रमवीरों को अलग-अलग योजनाओं की 48.82 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है।
Comments (0)