अंबिकापुर - भीषण गर्मी के बाद अब मानसून का दौर शुरू हो चुका है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीं अंबिकापुर में रिमझिम बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं इन दिनों बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित मैनपाट की वादियों में ठंड ही नहीं अब हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर, शिमला, मनाली इस बड़े भू-भाग वाली खूबसूरत जगहों में से एक उत्तर छत्तीसगढ़ का मैनपाट है। यहां हर साल हजारों लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
जम्मू-कश्मीर, शिमला, मनाली इस बड़े भू-भाग वाली खूबसूरत जगहों में से एक उत्तर छत्तीसगढ़ का मैनपाट है।