मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को भोपाल, मंडला, सतना सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव से प्रदेश में अगले 2-3 दिन बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग ने एमपी के 14 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
मध्य प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश के साथ ही इंदौर, मंडला, उज्जैन समेत 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है, भोपाल में शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।