आज भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। वर्तमान में हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। अरब सागर में बना भीषण समुद्री तूफान काफी मंद गति से उत्तरी अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिमी हवा से अरब सागर से नमी मिल रही है। दोपहर के समय हवा की रफ्तार भी लभगग 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच जाती है। इससे अधिकतम तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है।Read More: डीके शिवकुमार आज आएंगे एमपी, दतिया में मां पीतांबरा के करेंगे दर्शन
वातावरण में नमी बरकरार रहने की वजह से दोपहर तक तापमान बढ़ने पर बादल छाने लगते हैं। साथ ही गरज-चमक की स्थिति भी बनने लगती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।
Comments (0)