Narendra Singh Tomar - केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी नेताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ( Narendra Singh Tomar ) पत्रकारों से चर्चा करते हुए कई सवालों का जवाब दिया।
बजरंगबली से भिड़ेंगे तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा
नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, अगर बजरंगबली से भिड़ेंगे तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। मंत्री नरेंद्र तोमर ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि, कांग्रेस की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी है। बजरंगबली से भिड़ेंगे तो उसका परिणाम अच्छा नहीं आएगा।
एमपी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाएगी
वहीं पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, इस पर टिप्पणी करना उपयुक्त नहीं है। चुनाव का समय है, इस तरह की परिस्थितियां पैदा होती है, मैं भी उनसे बात करूंगा। मिशन 2023 की तैयारियों को लेकर कहा कि, एमपी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाएगी।
चुनाव की तैयारी जोरों पर है
मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों पर भी नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना बयान दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सभी लोग अपने अपने-अपने कामों पर लगे हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि, भारतीय जनता पार्टी 2023 में फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
ये भी पढ़ें - MP News: BJP नेता दीपक जोशी को कांग्रेस का खुला ऑफर, डॉक्टर गोविंद सिंह बोले – जोशी को कांग्रेस में पूरा सम्मान मिलेगा
Comments (0)