मध्यप्रदेश के राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस के संपर्क में है। जैसे-जैसे चुनाव और पास आएंगे, बीजेपी के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक ने आगे बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, जो प्रकोप पहले कांग्रेस में गुटबाजी का था वह आज बीजेपी में फैल गया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि, आमजन भी चाहता है कि, इस बार परिवर्तन हो। बड़ी बात यह है कि, जो मूल बीजेपी है उनको कुछ लोगों ने घर बैठा दिया है।
इस बार कांग्रेस को एकतरफा जीत मिलेगी
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि, जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए पिछले कई सालों से निस्वार्थ रूप से काम किया, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन बीजेपी के लिए समर्पित किया, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जो धन बल के आधार पर पैसों से बीजेपी में आए हैं, उनकी ही चल रही है। इस बात से भाजपा का हर आम कार्यकर्ता दुखी और निराश है। इसका यही परिणाम होगा कि, इस बार कांग्रेस को एकतरफा जीत मिलेगी।आज कांग्रेस पूरी तरह से एक है
उन्होंने कहा कि, जो प्रकोप पहले कांग्रेस में गुटबाजी का था वह आज भारतीय जनता पार्टी में फैल गया है। आज कांग्रेस पूरी तरह से एक है। आज कांग्रेस का हर एक नेता कमलनाथ के पीछे खड़ा हुआ है। पूर्व मंत्री ने कहा कि, राज्य की जनता ने आज से 5 साल पहले कमलनाथ को मौका दिया था, लेकिन उनके कार्यकाल के 15 महीने बाद ही कुछ लोगों ने रुपयों के लालच और सत्ता के भूख के कारण बीच कार्यकाल में सत्ता परिवर्तन हुआ था।Read More: PM मोदी के दौरे से पहले ही अमेरिका ने किया 'गुणगान', कहा - वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभा रहा भारत
Comments (0)