राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुश्किल सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयासों में जुटे हैं। बता दें कि, इसे लेकर कांग्रेस नेता प्रदेश में 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। अब राज्यसभा सांसद दो दिनों के प्रवास पर इंदौर जा रहे हैं। वे दिन में विधानसभा चार और शाम को विधानसभा दो क्षेत्र में जबकि बुधवार को विधानसभा पांच में नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।
दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुश्किल सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयासों में जुटे हैं।