एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेता एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। वहीं चुनाव को जीतने के लिए दोनों ही दल अपनी- अपनी पूरी ताकत के साथ तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है।
दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी का तंज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एमपी के छतरपुर जिले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिन्ना को जिन्ना साहब बोल दिया, जिसके बाद बीजेपी ने इस बयान को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया हैं। इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ट्विटर पर कांग्रेस को लगातार घेर रहे हैं।दिग्विजय सिंह का बयान
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आजकल वोटर्स को साधने के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वो छतरपुर के बिजावर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक एक सवाल के जवाब में कहा कि, इंडियन मुस्लिम लीग अलग है और जिन्ना साहब की मुस्लिम लीग अलग है। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान यह भी कहा कि, जिन्ना को जिन्ना साहब इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो राष्ट्रपति रहे हैं। जिनका सम्मान लालकृष्ण आडवानी ने किया था। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा स्वर्गीय जसवंत सिंह ने जिन्ना को एक सेक्युलर नेता बताया था।मुस्लिम लीग की स्लीपर सेल है कांग्रेस
एमपी बीजेपी के प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ओसामा जी के बाद, जाकिर शांति दूत और अब जिन्ना साहेब वाह ! धिक्कार राजा ! वायनाड की मुस्लि लीग हो या जिन्ना की, कांग्रेस उसकी स्लीपर सेल ही तो है। अल्लामा इकबाल की आरती उतारने, टीपू को महान सुल्तान, जिन्ना को आदर देने वाले, भारत, तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले आखिर कौन हैं ! कांग्रेसी। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के इस बयान पर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।Read More: कांग्रेस शासन के दौरान किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Comments (0)