कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हम जय श्री राम का नारा नहीं लगाते, जय सियाराम का नारा लगाते हैं, क्योंकि हमारे लिए माता सीता का भी भगवान राम के जितना आदर है। उन्होंने आगे कहा कि, हम जय सियाराम के नारे को लेकर चुनाव में नहीं उतरेंगे, क्योंकि हम धर्म को राजनीति में हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं करते।
बीजेपी धंधे की सरकार चलाते हैं
एमपी के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्य की शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार जनहित में नहीं धंधे की सरकार चलाते हैं। बीजेपी ने हर चीज में भ्रष्टाचार किया है। धर्म का इस्तेमाल केवल पैसा कमाने के लिए किया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग जुर्म करते चले जाएं उन पर कार्रवाई नहीं होगी। कार्रवाई तो सिर्फ निर्दोष जनता पर होती है। आगे बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी, राज्य की जनता हमारे साथ है।बजरंग दल अफीम और गांजा बेचने वालों का समूह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बजरंग दल अफीम और गांजा बेचने वालों का समूह है। बजरंग दल के लोग आज पाकिस्तान के लिए जासूसी करने में पकड़ा रहे हैं। इसके बावजूद बीजेपी के नेता उनका संरक्षण कर रहे हैं और उन पर केस तक दर्ज नहीं होने देते। भोपाल आईटी सेल के ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल का अध्यक्ष बलराम सिंह आईएसआई के लिए जासूसी करने में पकड़ाया लेकिन उसके ऊपर सरकार के दबाव में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।Read More: कुनबे के आगे देश के विकास और स्वाभिमान को देख नहीं पा रही है कांग्रेस - मुख्तार अब्बास नकवी
Comments (0)