मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। यहां सीएम मोहन यादव गुदौरा मैदान में आयोजित यादव महाकुंभ में शामिल हुए। यादव महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति ने हमें भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जरिए मर्यादा के अंदर जीवन जीना सिखाया है। भगवान कृष्ण के जीवन से हम सभी को जीवन जीने की राह सीखनी चाहिए। जन्म के पूर्व माता-पिता का जेल में होना, भाई-बहनों की हत्या होना, जन्म के बाद ही उफनती जमुना नदी पार करना, माँ के आंचल से दूर हो जाना जैसी विषम परिस्थितियों में भी भगवान श्री कृष्ण ने विश्व के सामने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का उदाहरण रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लखनऊ के गुदौरा मैदान में यादव महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने मर्यादा के अंदर जीवन जीना सिखाया है। हम सभी को उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। यहां सीएम मोहन यादव गुदौरा मैदान में आयोजित यादव महाकुंभ में शामिल हुए।