केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में 9 साल बेमिसाल अभियान चला रही है। इसी के तहत मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव 2 दिन के टीकमगढ़ दौरे पर है। इस दौरान बीते दिन जबलपुर आई कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता मुरलीधर राव ने जमकर निशाना साधा है।
मुरलीधर राव ने साधा राहुल, प्रियंका पर निशाना
एमपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बीजेपी के सीनियर नेता मुरलीधर राव ने कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया। इतना ही नहीं इस दौरान बीजेपी नेता राव ने प्रियंका गांधी को साइबेरियन पक्षी बताया। उन्होंने आगे प्रियंका, राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि, जैसे ही किसी राज्य में चुनाव नजदीक आते है तो उसी समय प्रियंका गांधी और राहुल गांधी नजर आते है।
राव ने गिनाई मोदी और शिवराज सरकार की उपलब्धियां
आपको बता दें कि, बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव 12 और 13 जून को एमपी के टीकमगढ़ के के दौरे पर है। राव यहां अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे है। वहीं बीते दिन एमपी के जबलपुर आई कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस पूरी हिंदुत्व के रंग में रंगी हुई नजर आई।
Comments (0)